
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड के हरपुर रेवाड़ी पंचायत स्थित, खादी भंडार चौक के पास भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने, नियमानुसार पोषाहार एवं टेक होम राशन वितरण करने, सेविका से प्रति महीना 3 हजार 2 सौ रूपए सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा दलालों एवं बिचौलिए के माध्यम से वसूली पर रोक लगाने, सीडीपीओ की सम्पत्ति की जांच करने, जनता का हक जनता तक पहुंचाने सहित अन्य मांगों को लेकर, सीडीपीओ का पुतला दहन किया गया।

आयोजित इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय के सभी पंचायत में संचालित, आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं का, सीडीपीओ के द्वारा लगातार शोषण जारी है।
सीडीपीओ के द्वारा कमिशनखोरी करने के कारण, नियमानुसार टेक होम राशन एवं पोषाहार का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नहीं किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अगर उजियारपुर सीडीपीओ आंगनबाड़ी सेविकाओं से कमीशन लेना बंद नही करती है तो, सीडीपीओ के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर गंगा प्रसाद पासवान, समीम मंसूरी, राहुल राय, मोहम्मद फरमान, निर्धन शर्मा, राम सागर राम, कपिल देव महतो, राम सगुण सिंह, शिव नन्दन राम, जय प्रकाश सहनी, गनौर सहनी, मनटून राम, मोहम्मद शकुर, शम्भू राय, मोहन पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







