
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ उजियारपुर ] उजियारपुर प्रखंड के बिरनामातुला पंचायत स्थित,सुपौल गांव के वार्ड संख्या 2 में, विगत एक वर्ष से ध्वस्त हो चुके नल जल योजना पर पदाधिकारियों के अड़ियल रवैया के खिलाफ, भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन किया।
तत्पश्चात उमेश कुमार राय की अध्यक्षता एक प्रतिरोध सभा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भाकपा माले नेताओं ने, सुपौल गांव के वार्ड संख्या 2 में जलापूर्ति बहाल करने, वार्ड संख्या 2 में जारी भारी अनियमितता की जांच कर कार्रवाई करने, पानी की किल्लत से जुझ रहे लोगों के लिए, नियमित व लगातार जलापूर्ति बहाल करने, तथा इस मामले के दोषियों पर कार्रवाई करने आदि मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी किया।
इस दौरान आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, हर घर नल का जल योजना उसी समय से चरमरा कर ध्वस्त हो चुकी है, जब से बिहार सरकार ने ग्राम पंचायत से यह अधिकार छीन कर पीएचइडी विभाग को सूपुर्द कर दिया है।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, बिरनामा सुपौल पंचायत सहित, उजियारपुर प्रखंड के सैकड़ों वार्डो में नल जल योजना ध्वस्त हो चुका है, तो दर्जनों वार्ड में अभी भी पीएचईडी का काम आधा अधुरा पड़ा हुआ है। नकारा पीएचइडी विभाग के पदाधिकारी नल जल व्यवस्था को दुरुस्त करने में विफल साबित हो रहा है।
जिसके कारण आम जनता इस भीषण गर्मी में पीने का पानी, नहाने, खाना बनाने, कपड़े धोने एवं मवेशी के पीने का पानी की संकट से जुझ रहे हैं। उधर उजियारपुर बीडीओ अपनी जांच में उसी जगह जाते हैं, जहां से उन्हें भविष्य में कमीशन के रूप में मोटी रकम मिलने की उम्मीद रहती है। बांकी का समय वह आवास सहायक के साथ ताबड़तोड़ मिटींग करने में लगे हुए हैं, ताकि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना का कमीशन उन्हें समय पर मिल सके।
जिसके कारण प्रखंड के नल जल योजना पर उनका ध्यान ही नही है। श्री पोद्दार ने यह भी कहा कि, अगर एक सप्ताह में निर्बाध रूप से जलापूर्ति बहाल नहीं कराया गया तो, एसएच 55 को केवस निजामत भट्टी चौक पर अनिश्चितकालीन जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिफकी सारी जिम्मेवारी पीएचइडी विभाग की होगी।
इस दौरान सभा को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, विष्णुदेव साह, रामचन्द्र राय, कृष्णा देवी, ब्रह्मदेव राय, रीना देवी, पिंकी देवी, राम प्रवेश साह, मुकेश राय, सीता देवी, रामचन्द्र साह, संगीता देवी, अर्जुन पासवान, ठक्कन पासवान, राजेश कुमार, विवेक कुमार, श्रवण कुमार, आशा देवी, विमल देवी सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।







