???? बिग ब्रेकिंग: एसडीपीओ ने बाईक लूटकांड का किया सफल उद्भेदन, मामले में 2 बदमाश गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह:[ समस्तीपुर ] दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, विगत माह 20 जुलाई को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से हुई बाइक लूट मामले में शामिल, दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक किरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक बाईक व 3 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग निवासी, सुरेश राय के 24 वर्षिय पुत्र राहुल कुमार तथा, बेगूसराय जिला के बखरी थाना अंतर्गत बखरी सलोना पंचायत के वार्ड 09 निवासी, सिकंदर राय के 27 वर्षिय पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है।

उक्त जानकारी एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने, मंगलवार 06 अगस्त को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव निवासी, अमर कुमार सिंह अपने भतीजा के साथ बाईक पर सवार होकर, 19 जुलाई की रात दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव स्थित, अपने दोस्त महेश सिंह की पुत्री के विवाह में शामिल होने गए थे।

जहां से विवाह में शामिल होकर तथा भोज आदि खाकर, 20 जुलाई की अहले सुबह करीब 4 बजे वह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसढ़िया रेलवे फाटक के नजदीक, पूर्व से घात लगाए कुछ अज्ञात बदमाशों ने, अमर कुमार सिंह के बाइक को ओवरटेक करके रोका, तथा हथियार के बल पर अमर कुमार सिंह की बाइक, मोबाइल एवं नकद 800 रूपए लूट लिए, तथा भाग निकला था।

उधर घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के आदेश पर, तथा उनके नेतृत्व में इस मामले का सफल उद्वेदन के लिए, एक टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में प्राप्त मानवीय आसूचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर, घटना में शामिल सभी बदमाशों की पहचान कर ली गयी, जिसमें से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक किरासत में भेज दिया गया।

वहीं इस घटना में शामिल कुछ अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापामारी जारी है। आपको बता दें कि इस घटना में शामिल एक अन्य बदमाश को, पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस घटना के सफल उद्भेदन के लिए बनी छापामारी दल में, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दलसिंहसराय, डीआईयू शाखा प्रभारी पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार, डीआईयू शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, दलसिंहसराय थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *