अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[उजियारपुर] जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी हाईस्कूल चौक के पास, भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने, पत्रकार सुदर्शन चौधरी व उनके एक सहयोगी के खिलाफ, DCLR दलसिंहसराय सविता कुमारी के द्वारा, दलसिंहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के खिलाफ, गुरुवार 08 अगस्त को नारेबाजी करते हुए, दलसिंहसराय DCLR का पुतला दहन किया।

भाजपा महिला मोर्चा का यह प्रतिरोध मार्च, बेलारी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से, निकलकर बेलारी हाईस्कूल के पास पहुंच DCLR का पुतला-दहन करने के बाद एक सभा में तब्दील हो गया।

आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, डीसीएलआर कार्यालय में फैली अराजकता व भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार, सुदर्शन चौधरी पर दलसिंहसराय DCLR के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराना देश के चौथे स्तंभ पर हमला है।

इस तरह से पदाधिकारियों के द्वारा पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज कराना भाजपा महिला मोर्चा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगी।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि, अगर पत्रकार सुदर्शन चौधरी पर दर्ज की गयी प्राथमिकी वापस नही ली गयी तो, भाजपा महिला मोर्चा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

इस दौरान मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनिता साह, सरिता देवी, खुशबू देवी, चन्द्रकला देवी, कुमकुम देवी, सीमा देवी, गीता देवी, मंजू देवी, चन्नर देवी, हाजम देवी, मंजूला देवी, बबीता देवी, उर्मिला देवी, नीलम देवी, नीलम देवी, शिला देवी, राणा देवी, उषा देवी व प्रमिला देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।







