???? बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] जिले के सदर अस्पताल परिसर समस्तीपुर में, सदर अस्पताल व एक निजी शिक्षण संस्थान के संयुक्त प्रयास से, सोमवार 12 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य था, समाज में रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, तथा जरूरतमंदों के लिए रक्त संकलन करना। आयोजित इस रक्तदान शिविर में, दर्जनों रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया। आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नागमणि राज ने किया।

उद्घाटन के पश्चात उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, रक्तदान न केवल एक समाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण कार्य भी है। इस दौरान शिविर में मौजूद सभी डॉक्टरों ने रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार रूप से चर्चा की।

उन्होंने रक्तदान को एक महान सेवा बताते हुए सभी को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि कैसे एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है।

मौके पर ब्लड बैंक के दिलीप कुमार, सुशील कुमार, धीरज कुमार, दीपक कुमार, सुशांत कुमार, कुमारी निशा, निशु कुमार, खुशबू कुमारी, पिरामल फाउंडेशन के अनुराग कुमार, लकी कुमार, प्रिया कुमारी, आकाश कुमार एवं अभय कुमार, विकास कुमार सिंह, सोनम कुमारी, शुभम कुमार, डॉ नागमणि राज, डॉ गिरीश कुमार, डॉ इशरत परवीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *