???? बिग ब्रेकिंग: रक्षाबंधन के त्योहार में शामिल होने के लिए मां को नानी गांव पहुंचाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ हलई ] हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवाड़ा मठ के पास बीते रात को हुई सड़क हादसे में, बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद हलई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के, कल्याणपुर बस्ती पश्चिमी पंचायत स्थित लखनपुर वार्ड 3 निवासी, संदीप राम के 31 वर्षिय पुत्र अजीत राम के रूप में की गई है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घर में सभी लोगों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतक रविवार 18 अगस्त की देर शाम अपनी मां को कुमैया गांव स्थित, अपने नानी गांव पहुंचाकर वापस अपने घर लखनपुर लौट रहा था। इसी दौरान इंद्रवारा गांव स्थित बाबा केवल स्थान जाने वाली रोड में, इंद्रवाड़ा मठ के पास अचानक सड़क पर नील बकरी आ गयी।

जिसे बचाने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मृतक के मोबाइल से ही इसकी सुचना उनलोगों को दिया। सूचना मिलने के तुरंत बाद वहलोग घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां स्थानीय लोगों की मदद से  घटना में जख्मी मृतक को, तत्काल ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी ले जाया जा रहा था। जहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *