???? बिग ब्रेकिंग: पत्रकार अमन कुमार पाठक ने किया 6ठा रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमन कुमार पाठक [खगड़िया] खड़िया प्रखण्ड के रानी सकरपुरा ग्राम निवासी, अमन पाठक ने लगातार छठी बार रक्तदान कर एक व्यक्ति की जान बचाते हुए, हजारों युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। यह रक्तदान उन्होंने दिल्ली के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में किया  है।

आपको बता दें कि अमन पाठक समाजिक सरोकार से जुड़े पत्रकारिता के क्षेत्र से संबंध रखते हैं, जो नयी दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर के, इलेक्ट्रिक मीडिया के क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं। हालांकि पूर्व यह छात्र राजनीति से भी जुड़े हुए रह चुके हैं। इस संबंध में श्री पाठक का बताना है कि, छात्र राजनीति के समय से ही उन्हें लोगों की मदद व सेवा करने का चस्का लगा हुआ है, जो अभी तक कायम है।

रक्तदान का महत्व व उसका उद्देश्य बताते हुए श्री पाठक ने बताया कि,  रक्तदान से दुर्घटना पीड़ितों के अलावा और भी कई लोगों को लाभ होता है। आपका दान किया गया रक्त गर्भावस्था की जटिलताओं से जूझ रही महिलाओं, किसी बीमारी या अपर्याप्त पोषण के कारण गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चे और यहां तक कि कैंसर का इलाज करा रहे किसी व्यक्ति की भी जान बचा सकता है।

इसलिए ही रक्तदान को दुनियां का सबसे बड़ा मूल्यवान उपहार कहा गया है। रक्तदान करने से एक या एक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती है। यही नही कोई भी व्यक्ति प्रत्येक दो महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है, क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा दान किया गया रक्त, दुबारा  60 दिनों में पुनः प्राप्त हो जाता है।

इधर पत्रकार अमन कुमार के इस सराहनीय कार्य के लिये, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, अलौली विधायक रामवृक्ष सदा व  वंदन पाठक ने भी काफ़ी सराहना व प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *