अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ मुसरीघरारी ] जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहा के पास रविवार 25 अगस्त की अहले सुबह हुई भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 60 यात्रियों में से करीब 35-40 यात्री जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों तथा मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा, तत्काल सभी को मुसरीघरारी स्थित एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल समस्तीपुर में सबका ईलाज जारी है। घायलों में 4-5 की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। जिसे बेहतर चिकित्सा लाभ के लिए, डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। सभी घायल व्यक्ति हमारे पड़ोसी देश नेपाल के बताए जा रहे हैं।
घायलों की पहचान विश्वनाथ सहनी 64 वर्ष, सुखी सहनी 52 वर्ष, सुमन मुखिया 9 वर्ष, किशोरी राम 66 वर्ष, सुचिता कुमारी 11, सुमन पल्लवी 32 वर्ष, फेकन मुखिया 45 वर्ष, लक्ष्मी राउत 44 वर्ष, गीता देवी 43 वर्ष सहित 30-35 अन्य के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, रविवार 25 अगस्त की अहले सुबह ट्रक व बस के बीच हुई टक्कर की भयानक आवाज सुनकर, उनलोगों की नींद खुल गयी।
जब वह लोग एनएच-28 स्थित मुसरीघरारी चौराहा पर पहुंचे तो देखा कि, ट्रक ने देवघर जल चढ़ाने जा रहे यात्रियों से भरी बस को ठोकर मारकर भागने की कोशिश कर रहा है। जिसे उनलोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया, तथा इसकी सुचना स्थानीय पुलिस व डायल नंबर 112 को दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उनलोगों की मदद से, इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को ईलाज के लिए, स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया।
घटना के संबंध में हादसे के शिकार यात्रियों का बताना है कि, वह लोग नेपाल देश के रहने वाले हैं। जहां से वह लोग रिजर्व बस में सवार होकर झारखंड राज्य के देवघर, बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण करने जा रहे थे। अभी उनलोगों की बस मुजफ्फरपुर की ओर से आकर, बेगुसराय की ओर जा ही रही थी की, मुसरीघरारी चौराहा के पास दरभंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने, उनकी बस को जोरदार ठोकर मार दिया।
जिसमे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बीच मुसरीघरारी चौराहे पर पलट गयी, तथा बस में सवार 60 लोगों में से 35-40 लोग जख्मी हो गए। ट्रक व बस के बीच हुई टक्कर की आवाज सुनकर घटनास्थल पर जूटे स्थानीय लोगों ने, घटनास्थल से ट्रक लेकर भाग रहे ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया, तथा सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं घटना में घायल सभी लोगों को स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए मुसरीघरारी के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां से ईलाज के बाद उनलोगों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां उनलोगों का ईलाज जारी है। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर ईलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।







