Samastipur: JNU में विगत 15 दिनों से जारी भूख हड़ताल के समर्थन में आइसा ने निकाला एकजुटता मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिला मुख्यालय स्थित BRB COLLEGE परिसर से आईसा के साथियों ने, एकजुटता मार्च निकालकर JNU में विगत 15 दिनों से जारी छात्रसंघ के अध्यक्ष धनंजय व अन्य साथियों की भूख हड़ताल का समर्थन किया।

वहीं विश्विद्यालयों की संपत्ति को बेचने पर रोक लगाने, NTA को खत्म करने, सार्वजनिक शिक्षा और सामाजिक न्याय पर हमला बंद करने आदि का नारा भी लगाया। शहर के बीआरबी कॉलेज से शुरू हुई यह एकजुटता, शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए, पटेल गोलंबर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया।

आयोजित इस सभा की अध्यक्षता आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने किया। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रीय महासचिव, प्रसन्नजीत कुमार ने कहा कि, मोदी सरकार शिक्षा का भी निजीकरण कर रही है। जेएनयू को बेचने की साज़िश चल रही है।

छात्रवृत्ति में कटौती की जा रही है। इसके खिलाफ जेएनयूएसयू के अध्यक्ष धनंजय, नीतीन समेत कई नेता विगत 15 दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं। अनशनकारियों की स्थिति खराब हो चुकी है,

लेकिन न मोदी सरकार और न ही जेएनयूएसयू प्रशासन ही, अनशनकारियों से वार्ता कर रही है। ऐसी स्थिति में आज आइसा बिहार राज्य कमेटी के बैनर तले, जेएनयू के अनशनकारी छात्रों के समर्थन में, आइसा एकजुटता मार्च निकाला है। अगर जल्द से जल्द अनशनकारी साथियों से बातचीत नही की जाती है तो, संपूर्ण देश में छात्र संगठन आइसा एकजुटता मार्च निकालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *