???? BIG BREAKING: बंगरा थाना क्षेत्र के बुजुर्ग की विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में हुई पिटाई मामले में 02 गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/रामरूप राय/शिव उदय सिंह: (दलसिंहसराय) विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न रोशल मिडिया पर, विगत दिनों एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई मारपीट मामले में, विद्यापतिनगर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, घटना में शामिल लोगों की पहचान करते हुए, दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपित युवकों की पहचान, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी, मिथिलेश झा के पुत्र रौशन झा तथा मउ बाजार निवासी, नरेश महतो के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गयी है। उक्त जानकारी एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

मंगलवार 27 अगस्त को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के कार्यालय पर आयोजित, प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, इसी माह 17 अगस्त को विभिन्न सोशल साइट्स पर एक विडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था।

जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को गौमांस का तस्कर बताकर उसके साथ मारपीट किया जा रहा था। वायरल हो रहा यह विडियो जैसे ही विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष को मिला, उन्होंने उक्त घटना का सत्यापन करना शुरू कर दिया।

थानाध्यक्ष के द्वारा किए जा रहे सत्यापन में वायरल हो रहा यह विडियो, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मउ बाजार स्थित लंगड़ा ढ़ाला के पास का निकला, तथा विडियो में दिख रहा दाढ़ी वाला व्यक्ति, एनएच- 28 बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी, मोहम्मद सर्जुलुम कुरैशी बताया गया।

जिसके उपर स्थानीय अज्ञात ग्रामीणों के द्वारा गाय तस्करी का आरोप लगाकर, मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने स्वयं इस मामले पर संज्ञान लेते हुए, अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर, वायरल विडियो के आधार पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया, तथा मामले में संलिप्त लोगों में से 02 की पहचान करते हुए, दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बने उक्त छापामारी दल में, अंचल पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय नीरज तिवारी, थानाध्यक्ष विद्यापतिनगर फिरोज आलम, क्यूआरटी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक उमेश यादव, पीटीसी राकेश कुमार, सिपाही मिथुन कुमार, अनिल पाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?