???? बिग ब्रेकिंग: डढ़िया मुरियारो के दर्जनों उपभोक्ताओं ने, डढ़िया मुरियारो के पैक्स अध्यक्ष सह जनवितरण दुकानदार सूर्यदेव पाण्डेय पर लगाए 03 महीने का अनाज गबन किए जाने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत डढ़िया मुरियारो गांव में पैक्स के तहत संचालित जनवितरण की दुकान के करीब दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने, भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार की मौजूदगी में, तीन माह के खाद्यान का गबन किए जाने का आरोप लगाया है।

इस दौरान मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं में शामिल सुशीला देवी, प्रमिला देवी, सईदुल खातून, नसीमा खातून, दिलीप साहनी सहित दर्जनों महिला व पुरुष उपभोक्ता ने, माले नेता महावीर पोद्दार के सामने जनवितरण के दुकानदार सुर्यदेव पाण्डेय के द्वारा अनाज वितरण में की जा रही घपलेबाजी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, उनलोगों के फिंगर प्रिंट ले लिया गया है,खाद्यान देने का रसीद भी काट दिया गया, लेकिन अनाज नही दिया गया है।

इधर माले नेता महावीर पोद्दार ने इस संबंध में अनुमंडलाधिकारी दलसिंहसराय, तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उजियारपुर को, किए गए शिकायत में बताया है कि, उपरोक्त जनवितरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डढ़िया मुरियारो पंचायत के वार्ड 4 के दर्जनों गरीब उपभोक्ताओं का, विगत जून जुलाई व अगस्त माह का खाद्यान कालाबाजारी में बेच दिया गया।

वहीं इस बाबत पूछे जाने पर जनवितरण विक्रेता सह डढ़िया मुरियारो के पैक्स अध्यक्ष, सुर्यदेव पाण्डेय ने बताया कि, उनके उपर लगा यह आरोप राजनीति से प्रेरित है। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, पॉश मशीन में गड़बड़ी आ जाने के कारण, उनका स्टॉक लगभग 25 क्विंटल शॉर्ट कर गया था।

जिसके कारण आपूर्ति विभाग ने शॉर्ट खाद्यान यानी 25 क्विंटल कम कर उनको आवंटन किया। जिसके कारण उपभक्ताओ को परेशानी हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को बता दिया गया था कि, अगले माह उन्हें खाद्यान मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *