अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर) जिले के दूधपुरा वार्ड संख्या 04 में, प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सभागार में, भूतपूर्व प्रधानाध्यापक शिक्षाविद स्वर्गीय रामनरेश तिवारी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में निजि विद्यालय के निदेशक सिटी सेंट्रल स्कूल के निर्देशक सह संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा चेतना सामाजिक संगठन के अध्यक्ष सह शिक्षक नेता डॉ मिथिलेश कुमार, रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार निराला, एनजीओ के सचिव राकेश कुमार कर्ण, पत्रकार झुन्नु बाबा पत्रकार,
सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार पंडित, अधिवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी, अरुण कुमार राय, समाजसेवी रविंद्र कुमार शेरू, ब्रह्मषि युवा नेता शिवम सौरभ, इंजीनियर धीरज कुमार तिवारी, युवा व्यवसायी स्वामी बृजवाला राय, कन्हैया कुमार युवा समाजसेवी कर्ण कुमार, युवा व्यवसायी सह समाजसेवी बिरजू कुमार, संजय पासवान,
रामदयाल दास, शमशे आलम सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया, तथा पुष्पांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता साहित्यकार सह पूर्व प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी ने किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए एनजीओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने कहा कि, स्वर्गीय रामनरेश तिवारी हमेशा शिक्षा की ज्योति जलाते रहे।
उनका मानना था कि शिक्षक को शिक्षण कार्य के अलावा दूसरे कार्यों में अपने समय को व्यतीत नहीं करना चाहिए। इससे छात्रों का नुकसान होता है। सही शिक्षक वही होता है जो छात्रों को उसके मिशन में सफल कर सके।







