अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ दलसिंहसराय ] दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय नगर परिषद भटगामा में, बदमाशों ने एक किराना दुकानदार के पिता की गोली मार कर हत्या कर दी, तथा किराना दुकानदार को पिस्तौल के बट से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जख्मी दुकानदार को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज जारी है। जख्मी दुकानदार की पहचान दलसिंहसराय नगर परिषद भटगामा वार्ड 27 निवासी, बैजनाथ मिश्र के 48 वर्षिय पुत्र हेमंत कुमार मिश्र के रूप में की गयी है, तथा मृतक की पहचान 62 वर्षिय बैजनाथ मिश्र के रूप में की गयी है।

वहीं घटना के बाद दलसिंहसराय पुलिस सदल-बल मौके पर पहुंच, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर रात को ही सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गई है। वहीं घटना के संबंध में मृतक के पुत्र घायल दुकानदार का बताना है कि, वह अपने घर के पास ही किराना की दुकान चलाते हैं। जहां वह अन्य दिनों की भांति, रविवार 15 सितंबर की रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले आए, तथा खाना खाकर सो गए।

इसी बीच देर रात को करीब 12 बजे जब वह अपने घर में सो रहे थे, तभी कुछ स्थानीय बदमाश लड़के उनकी दुकान पर आया, तथा दुकान खोलकर तंबाकू देने के लिए कहने लगा। देर रात का समय हो जाने के कारण उन्होंने दुकान खोलकर तंबाकू (खैनी) देने से मना कर दिया। उनके मना करते ही बदमाशों ने पिस्तौल के बट से उनके सिर पर मार कर, गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, तथा भाग निकला। जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ अपना इलाज कराने, अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय चले गए, तथा वहां से ईलाज कराकर घर आने के बाद वह घर के अंदर जाकर सो गए। इसी बीच सोमवार 16 सितम्बर की देर रात करीब 2 बजे, वही बदमाश अपने आधा दर्जन बदमाश साथियों के साथ, उनके घर पर आ धमका तथा, उनके पिता को सोए अवस्था में ही सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में सुचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आपको बता दें कि विगत कुछ दिनों में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बाईक चोरी व गोलीबारी की घटना में ईजाफा हुआ है। जिस पर स्थानीय पुलिस लगाम लगाने में पुरी तरह विफल साबित हो रही है।








