???? BIG BREAKING: कबाड़ व्यवसायी सह प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के विरोध में परिजनों ने दरभंगा – समस्तीपुर मुख्य पथ को मगरदहीघाट पर किया जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिले के नगर थाना अंतर्गत नीम गली में, कबाड़ व्यवसायी सह प्रॉपर्टी डीलर की बीते दिन देर शाम को गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में, मृतक के परिजनों ने मगरदहीघाट पर आगजनी कर दरभंगा समस्तीपुर मुख्य पथ को जाम कर, नगर थाने की पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

सड़क जाम कर रहे लोग घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने तथा मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम कर रहे लोगों का बताना था कि, लचर पुलिसिया व्यवस्था के कारण बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर है। जिला में पुलिस का इकबाल बिलकुल खतम सा हो गया है, यही कारण है कि अब बदमाश घर में घुसकर भी हत्या करने से हिचकिचाते नही हैं, तभी तो बीते दिनों बेचू सेठ की हत्या करने के बाद बदमाश हथियार को लहराते हुए आराम से भाग निकलते हैं।

सड़क जाम कर रहे मृतक के भाई का बताना था कि, बुधवार 18 सितम्बर की देर शाम को बाईक सवार बदमाशों ने, उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद सदर अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को, उन्होंने गोली मारने वाले के बारे में जानकारी भी दिया था, बाबजूद अभी तक उन बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

उनके भाई के चार छोटे छोटे बच्चे हैं, उसकी परवरिश अब कैसे होगी। आपको बता दें कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के नीम गली में, बुधवार 18 सितम्बर की देर शाम करीब 06:30 बजे बाइक सवार दो की संख्या में बदमाशों ने, कबाड़ व्यवसायी सह प्रॉपर्टी डीलर बेचू सेठ को, घर से बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

जिसे आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।  घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना था कि, घटना से एक दिन पूर्व बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर मोहल्ले में ही किसी के साथ झगड़ा हो गया था।

वहीं इस संबंध में एएसपी सह सदर एसडीपीओ वन संजय कुमार पांडेय का बताना है कि, कल एक गोली की घटना घटी थी। जिसमें अपराधी को चिन्हित भी कर लिया गया है। उस मामले में काम भी हो रहा है। मृतक के परिजन भी पुलिस के काम से संतुष्ट हैं। हालांकि कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधी के बहकावे में आकर मृतक के परिजन सड़क जाम किए थे, लेकिन सही बात समझाने पर वह सड़क जाम हटा लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *