अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत स्थित सैदपुर गांव में संचालित सौरव इंडस्ट्रीज परिसर में, मंगलवार 17 सितम्बर को विश्व निर्माता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती समारोह पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान उजियारपुर प्रखंड के विभिन्न औद्योगिक परिसर में, लोहे आदि की दुकानों तथा वर्कशॉप आदि के अलावा, लोगों ने अपने घरों में भी मशीनों की पूजा अर्चना की।

इस दौरान सौरभ इंडस्ट्रीज के संस्थापक सदस्य सह भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच जयराम सहनी ने, पूरे हिन्दु विधि-विधान से भगवान बाबा विश्वकर्मा के प्रतिमा की पूजा अर्चना किया। इस दौरान सौरभ इंडस्ट्रीज के पारिवारिक सदस्यों ने पुजा में भाग लिया, तथा स्थानीय ग्रामीणों व गरीब तबके के लोगों के लिए भंडारा का आयोजन भी किया।

इस दौरान सौरभ इंडस्ट्रीज परिसर में रखे लोहे के उपकरणों की भी सफाई कर पूजा अर्चना की गई। भगवान विश्वकर्मा की पूजा शहर में दीपावली के अगले दिन भी मनाई जाती है। मौके पर मौजूद सौरभ इंडस्ट्रीज के संस्थापक सदस्य सह भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच जयराम सहनी ने बताया कि, देवताओं में विश्वकर्मा जी ही एक ऐसे देवता हैं, जिनकी पूजा प्रत्येक वर्ष 17 सितम्बर को ही किया जाता है।
भगवान विश्वकर्मा को ही स्वर्ग लोक से द्वारिका तक का रचयिता माना जाता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भगवान विश्वकर्मा के पूजन से, लोहा संबंधित व्यापार में काफी तरक्की होती है। इसलिए भगवान विश्वकर्मा की जयंती समारोह हर साल के 17 सितंबर को, संपूर्ण भारत देश में धूमधाम से मनाई जाती है।
आपको बता दें कि सौरभ इंडस्ट्रीज के सीईओ राजू सहनी महान समाजसेवी है। वह विगत कई वर्षों से गरीब, लाचार, असहाय, निसहाय व लाचार लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। जिसके कारण इनका नाम बिहार ही नही पुरे आसाम में भी विख्यात है।
इस दौरान मौके पर भगवानपुर कमला मुखिया फिरोजा बेगम, भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच जयराम साहनी, पंचायत समिति विजय कुमार राय, समाजसेवी राम श्रेष्ठ साहनी, वरुण कुमार, कौशल सिंह, बटोर साहनी, रंजीत साह, सिकन्दर सिंह, सियाराम राय, राजेश साहनी, कपिल पासवान, ललन सिंह, चन्दन सहनी व निरज सहनी समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।







