देशी कट्टा में गोली डालकर खुलेआम प्रदर्शित करते युवक का विडियो हुआ वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के विभिन्न सोशल मिडिया पर विगत कुछ दिनों से एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि, एक युवक अपने हाथ में चमचमाता हुआ एक देशी कट्टा रखे हुए है, तथा उसमें गोली भरने की कोशिश कर रहा है।

वहीं सामने से एक युवक उसके इस कारनामे का विडियो भी बना रहा है, तथा उक्त देशी कट्टा में गोली कैसे भरना है, इसकी जानकारी भी दे रहा है। इस दौरान विडियो बना रहा युवक यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, उधर करके जो करना है करो कहीं ऐसा न हो कि, इधर ही चला देना।

इतना कहकर वह हंसने लगता है। इस दौरान वह युवक स्टाईल दिखाते हुए एक हाथ में लोडेड देशी कट्टा रखे हुए रहता है, तथा दुसरे हाथ को अपने सिर के बाल पर फेरते हुए स्टाईल मारते हुए भी नजर आ रहा है। वहीं कुछ देर बाद वह युवक देशी कट्टा में से गोली निकालकर, एक हाथ में गोली व दुसरे हाथ में पिस्टल रखकर बोलता है “ये पुष्पा राज का स्टाईल है बाबा” और जाने लगता है, और इसी के साथ विडियो भी समाप्त हो जाता है।

हालांकि वायरल हो रहे इस विडियो को देखने से ऐसा प्रतीत नही हो रहा है कि, यह विडियो चोरी-छुपे बनाया गया है, ब्लकि यह विडियो हथियार प्रदर्शित कर रहे युवक के मर्जी से बनाया हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि इस विडियो को वायरल किसने किया है, इसकी जानकारी अभी तक नही मिल पाया है, क्योकि यह विडियो काफी सारे सोशल मिडिया ग्रूप में अलग-अलग लोगों के द्वारा डाला गया है।

जब इस विडियो के बारे में जानकारी जुटाई गयी तो पता चला कि, यह विडियो उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ पंचायत का है, तथा विडियो में अवैध हथियार के साथ दिख रहा युवक बेलामेघ पंचायत के वार्ड 05 निवासी, हरिल महतो का 27 वर्षिय पुत्र विक्की कुमार बताया जा रहा है, जो स्थानीय पुलिस को धत्ता बताते हुए खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। वायरल हो रहा यह विडियो करीब 03-04 माह पुराना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *