समाजसेवी पिंटू सिंह ने शोक-संतप्त परिवार से की मुलाकात! श्राद्ध-कर्म के लिए नकद 5000 रूपए देकर की आर्थिक सहायता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड संख्या 09 निवासी, स्वर्गीय महेन्द्र दास का निधन हो गया। वह रामबली दास के पिता थे। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

उधर इस मामले की जानकारी मिलने के बाद महान समाजसेवी पिंटू सिंह, मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात किए तथा अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में नकद 5000 रुपये भी प्रदान किए, ताकि इस दुख की घड़ी में परिवार को कुछ सहारा मिल सके।

मौके पर फतेहपुर बाला पंचायत के वार्ड संख्या 09 के वार्ड सदस्य राजेश पासवान भी उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय समाजसेवी पिंटू सिंह के साथ, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वर्गीय महेंद्र दास के घर पहुंचकर, शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया, तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया।

इस दौरान समाजसेवी पिंटू सिंह ने बताया कि, स्वर्गीय महेन्द्र दास काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, और गांव में सभी के साथ उनका व्यवहार सौहार्दपूर्ण रहा। उनके निधन से गांव को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसे कभी पुरा नही किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *