मिठाई दुकान में शराब का गोरखधंधा! 2 लीटर विदेशी शराब बरामद, शराब धंधेबाज गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत पचपैका गांव में, स्थानीय पुलिस ने एक मिठाई की दुकान में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान शराब धंधेबाज राहुल कुमार को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि राहुल कुमार मिठाई दुकान की आड़ में वर्षों से, अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री कर रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष उजियारपुर अजीत कुमार का बताना है कि, गुरुवार 26 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के पचपैका गांव में मिठाई दुकान के आड़ में शराब की बिक्री की जा रही है।

सुचना मिलने के तत्काल बाद सुचित किए गए मिठाई दुकान में जब छापामारी की गयी तो दो लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है, साथ ही शराब धंधेबाज राहुल कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा गिरफ्तार शराब धंधेबाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *