???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में चोरों का कायम है आतंक,थाना से महज 100 मीटर की दुरी पर सुधा मिल्क पार्लर से नकदी सहित हजारों रूपए मूल्य के सामान की चोरी, चैन की नींद सोती रही उजियारपुर थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (उजियारपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत उजियारपुर बाजार में, अज्ञात चोरों ने उजियारपुर थानाध्यक्ष को चुनौती देते हुए, दुकान का छत तोड़कर सन्नी सुधा कॉर्नर सह फास्ट फूड नामक दुकान से, हजारों रूपए नकदी सहित हजारों रूपए मूल्य का मिठाई चोरी कर लिया और गायब हो गए।

घटना की जानकारी दुकान मालिक को उस वक्त हुई, जब वह शनिवार 21 सितम्बर की अहले सुबह करीब 6 बजे दुकान खोलने उजियारपुर बाजार स्थित अपने दुकान पर पहुंचे।जिसके बाद दुकानदार ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थानाध्यक्ष औपचारिकता पुरी करते हुए, घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल की तस्वीर लेकर व पिड़ित दुकानदार से पुछताछ कर वापस थाना लौट गयी।

इस घटना से संबंधित आवेदन भी पिड़ित दुकानदार ने उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया है। उजियारपुर थाना को दिए आवेदन में पिड़ित दुकानदार रवि कुमार ने बताया है कि, उजियारपुर बाजार में उनका सन्नी सुधा काउंटर एंड फास्ट फूड नाम का दुकान है।

जहां से वह रोजाना की तरह ही शुक्रवार 20 सितम्बर को रात्री करीब 09:30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार 21 सितम्बर की सुबह करीब 6 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि उनके दुकान में रखा सारा समान इधर उधर फेंका हुआ था, और दुकान के छत का करकट टुटा हुआ था।

जब उन्होंने दुकान में रखा फ्रीज को खोलकर देखा तो उसमे रखा आधा किलो का पैकेट वाला गुलाब जामुन, रसगुल्ला, लस्सी, सुधा का दूध, कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य खाने पीने का समान सहित दुकान के गल्ले में रखा करीब 4 हजार नकद रूपए गायब था।

पिड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने उनके दुकान से करीब 8 हजार रूपए का सामान तथा 4 हजार रूपए नकदी लेकर गायब हो गए। आपको बता दें कि जब से उजियारपुर थाना का कमान पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार ने संभाला है, तब से उजियारपुर थाना क्षेत्र में चोर, लुटेरे, शराब धंधेबाज सहित अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले का एक छत्र राज कायम हो गया है।

थाना क्षेत्र में एक दिन भी ऐसा नही बीतता है जिस चोरी, लूट, छिनतई की घटना ना होती हो, हालांकि यह अलग बात है कि, ज्यादातर पिड़ित को थानेदार द्वारा थाना पर से बिना आवेदन लिए भगा दिया जाता है, लेकिन अब नए पुलिस कप्तान के पदभार संभालने के बाद इस तरह के कृत्यों पर लगाम लगना लाजिमी है।

वहीं बीच बाजार थाना से मात्र 100 मीटर की दुरी पर हुई चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस