अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट चौक स्थित एक नीजी अस्पताल में, समस्तीपुर रोटी बैंक के द्वारा रविवार 29 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 25 युवाओं ने 25 युनिट रक्त दान किया। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति प्रमाणपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप समस्तीपुर के जाने माने चिकित्सक डॉ सुमोंदो मुखर्जी ने रक्तदान के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि, रक्तदान करने से कई बेवस व असहाय लोगों की कीमती जान को बचाया जाता है। खास कर सड़क हादसे के दौरान अस्पताल या ट्रामा सेंटरों में बिना परिजन के घायल मरीजों को खून देकर जान बचाने का काम किया जाता है।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, रक्तदान शिविर से इक्ट्ठा किया गया रक्त रेडक्रॉस को दिया जाता है। जिसका उपयोग वह जख्मी लोगों तथा अन्य मरीज को डॉक्टर के द्वारा खून की आवश्यकता जताने पर खून उपलब्ध कराती है।
मौके पर अंगारघाट थाना के एएसआई बिरेश्वर सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार शर्मा, पूर्व मुखिया अंसार अहमद, आयोजक टीम के सदस्य सुमंत कुमार गोप, महेश ठाकुर, मंटुन कुमार, श्याम कुमार शर्मा, राहुल कुमार सुमन, रितेश कुमार, शिव कुमार पांडित, उमेश कुमार, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, अमन कुमार आदि ने भी रक्तदान किया।







