???? बिग ब्रेकिंग: नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस, घर छोड़कर मृतका के ससुराल वाले फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा:( मुसरीघरारी ) जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत बथुआ गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद ईलाके में हरकंप मच गया। घटना की सुचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंचे। जहां मृतका के ससुराल पहुंचे मायके वालों ने इसकी सूचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस, मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ गांव के वार्ड 14 निवासी, अखिलेश पंडित की 20 वर्षिया पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है।

घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पति अखिलेश पंडित ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का आरोप अपने ही पिता, मां व बहन पर लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में मृतका के परिजनों का बताना है कि, मृतका ने अपनी मर्जी से अन्तर्जातीय होने के बावजूद अखिलेश पंडित से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद जब से मृतका प्रियंका कुमारी अपने ससुराल आई थी उसी समय से उसकी सास, ससुर व ननद के द्वारा उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था।

कुछ दिन पहले भी मृतका की गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रयास उसकी सास ननद और ससुर के द्वारा किया जा रहा था। वह तो संयोग अच्छा था कि जिस समय मृतका को उसके सास ससुर और ननद के द्वारा मारने का प्रयास किया जा रहा था, उसी समय उसका पति अखिलेश पंडित पहुंच गया जिससे उसकी जान बच गई।

बाद में इसे मजाक समझ कर बात को टाल दिया गया। हालांकि इसी बीच सोमवार 30 सितम्बर कि अहले सुबह उनलोगों को सूचना मिली कि, मृतका की तबीयत खराब है लेकिन जब वहलोग मृतका के ससुराल पहुंचे तो उसका शव संदिग्ध अवस्था में उसके ही घर से ही बरामद कर लिया गया। मृतका के गले पर निशान को देखकर मृतका के मायके वालों का कहना है कि, लोहे के रोड से मृतिका की कला दबाकर हत्या कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।