अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांदचौर मध्य पंचायत स्थित, चांदचौर डीह गांव के पास एनएच-28 के किनारे, उजियारपुर प्रखंड के सबसे भव्य टीवीएस शोरूम का उद्घाटन शनिवार 12 अक्टूबर को स्थानीय जनप्रतिनिधी ने किया।

इस शोरूम के उद्घाटन से पूर्व पुरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, शोरूम के अंदर विधि-विधान से आचार्य जी की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गयी। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधी के द्वारा शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद इस शोरूम के प्रोपराइटर जितेंद्र चौधरी तथा सह प्रोपराइटर विक्रम मिश्रा ने बताया कि, अभी इस शोरूम से गाड़ियों की खरीदारी पर हजारों रुपए का इनाम भी दिया जा रहा है, साथ ही गाड़ी की खरीद पर नकद राशि की छूट भी दी जा रही है, और यह ऑफर छठ पर्व तक जारी रहेगा।

हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, दीपावली के अवसर पर अतिरिक्त ऑफर भी दिया जा सकता है। जिसकी जानकारी मिलने पर लोग दीपावली पर गाड़ी लेने का बुकिंग भी कराने लगे हैं। वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों का बताना था कि, सातनपुर में इस शोरूम के उद्घाटन होने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होंगी। पहले जहां बाइक खरीदने के लिए सातनपुर के आसपास के लोग दलसिंहसराय, समस्तीपुर मार्केट, बेगुसराय तथा मुजफ्फरपुर जाया करते थे, लेकिन अब इस शोरूम के उद्घाटन हो जाने से टीवीएस कंपनी की सभी प्रकार की गाड़ियां एक ही छत के नीचे और घर के पास ही मिल जाया करेंगी। इससे लोगों को आसानी होने के साथ साथ पैसे और समय दोनों की बचत होगी। मौके पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ जनप्रतिनिधी भी मौजूद थे।







