???? बिग ब्रेकिंग: खुलेआम पिस्टल लेकर बनाए जाते हैं रिल्स, क्या कर रही है उजियारपुर थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाद सहयोगी समस्तीपुर: ( उजियारपुर ) जिले के विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर विगत कुछ दिनों से एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अपने हाथों में पिस्टल लेकर बेखौफ अपनी बाईक से जा रहा है।

कुछ विडियों में वह अपने किसी साथी को बाईक के साथ किसी स्थान पर खड़ा करके पीछे से अपने हाथों में पिस्टल लेकर झूमते हुए उस बाईक की तरफ जा रहा है। जब वायरल हो रहे इस विडियो के बारे में  जानकारी ली गयी तो पता चला कि, वायरल हो रहा यह विडियो करीब एक माह पुराना है, तथा यह विडियो जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत मालती पंचायत के चकनिजाम गांव का है, एवं विडियो में दिख रहा युवक भी उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती पंचायत के चकनिजाम गांव वार्ड 10 निवासी, मोहम्मद शहीद के 23 वर्षिय पुत्र मोहम्मद नासिर बताया जा रहा है।

सुत्रों का बताना है कि उक्त युवक आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दिया करता है। मोहम्मद नासिर अक्सर जब कभी भी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देता है, अपना हुलिया बदल लेता है। हालांकि मोहम्मद नासिर के साथ दिख रहे एक अन्य युवक की पहचान नही हो पायी है। वायरल हो रहा युवक कभी अपने हाथों में पिस्टल लिए दिख रहा है, तो कभी बाईक के वाइजर में पिस्टल डालकर बेखौफ होकर बाईक चला रहा है।

जिससे इतना तो स्पष्ट है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के साथ साथ मनचले व मनबढ़ू युवाओं के बीच भी उजियारपुर पुलिस का तनिक भी खौफ नही है। क्योंकि विगत कुछ दिनों में दर्जनों ऐसे विडियोज और फोटोज सामने आ चुका है, लेकिन उजियारपुर पुलिस के द्वारा इस तरह के वायरल विडियोज और फोटोज पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

जिसका नतीजा है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र में इस तरह के विडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। हालांकि बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल इस वायरल विडियो के सत्यता की पुष्टि नही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *