अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] जिले के विभूतिपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव स्थित एक तालाब के पास छापामारी कर अपराध की योजना बनाते 04 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों के पास 03 देशी कट्टा, 05 जिंदा कारतूस, 03 बाईक व 03 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 08 निवासी, गीता पासवान के 18 वर्षिय पुत्र चंदन कुमार, गंगौली वार्ड 04 निवासी स्वर्गीय चीनी लाल यादव के 24 वर्षिय पुत्र मकसुदन कुमार तथा गंगौली गांव के ही वार्ड 01 निवासी दिनेश प्रसाद महतो के 19 वर्षिय पुत्र नंदन कुमार तथा विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही सुरौली वार्ड 06 निवासी, राजेश दास के 22 वर्षिय पुत्र साजन कुमार के रूप में की गयी है।
गिरफ्तार सभी बदमाशों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त मामले में पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया है कि, विभूतिपुर पुलिस को सोमवार 14 अक्टूबर की संध्या करीब 5 बजे गुप्त सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव स्थित एक तालाब के पास कुछ अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इक्ट्ठा हो रहे हैं।
सुचना मिलने के तुरंत बाद विभूतिपुर थाने की पुलिस सदल बल मिश्रौलिया गांव स्थित उक्त तालाब के पास पहुंची ही थी कि, पुलिस गाड़ी को देखकर सभी बदमाश भागने लगे। जिसे छापामारी टीम में शामिल पुलिस के जवानों ने खदेड़कर चार बदमाशों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अलग-अलग बदमाशों के पास से कुल तीन देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, तीन मोबाईल फोन व 03 बाईक बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार बदमाशों ने 10 अक्टूबर व 11 अक्टूबर को बाईक सवार दंपत्ति से लूट की घटना स्वीकार की है।इस दौरान बनी छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे।








