???? बिग ब्रेकिंग: भाजपा कार्यकर्ता की बैठक डढ़िया में की गयी आयोजित, अंगारघाट थानाध्यक्ष को अविलंब थानाध्यक्ष के पद से हटाने की, की गयी मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: ( उजियारपुर ) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव में, विगत दिनों हुई मारपीट व दुकान में हुई तोड़फोड़ के बाद उपजी तनाव का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। उक्त मामले में बुधवार 16 अक्टूबर को भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक डढ़िया गांव में की गई।

बैठक में अंगारघाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव पर पिछले दिनों मुरियारो गांव में दो पक्षों के बीच हुई तनाव मामले में, विरोधी दल के प्रतिनिधि के रूप में काम करने तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने  का आरोप लगाते हुए, संतोष कुमार यादव को अविलंब थानाध्यक्ष पद से हटाने की मांग एसपी समस्तीपुर से किया है।

ज्ञात हो कि रविवार की शाम मुरियारो दुर्गा स्थान चौक के पास संचालित मुर्गा मीट दुकानदार के द्वारा प्रतिबंधित मांस बेचने की अफवाह फैलने के बाद डढ़िया मुरियारो के कुछ लोगों ने मीट मुर्गा बेचने वाले कई दुकानदारों के साथ मारपीट किया तथा दुकान में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अंगारघाट पुलिस ने आक्रोशित स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा एक आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेते हुए हंगामा स्थल पर पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर दिया है।  वहीं उक्त मामले के संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि, आरोपित के दुकान से जांच के दौरान प्रतिबंधित मांस बेचने का कोई प्रमाण नहीं मिला है, जांच की जा रही है। उधर मंगलवार 15 अक्टूबर को उजियारपुर सीओ आकाश कुमार के समक्ष अंगारघाट थाना पर बीजेपी के बरिष्ठ नेता कमलकांत राय के साथ आधा दर्जन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने, मामले को लेकर शांति सद्भाव कायम रखने के लिए एक बैठक करने का निर्णय लिया है। वहीं दुसरी ओर इस संबंध में माले नेता महावीर पोद्दार का बताना है कि, यह घटना महज एक अफवाह है। जिसे तुल देकर नफरत और हिंसा की राजनिति बनाने की कोशिश की जा रही है। जिसे भाकपा माले कभी बर्दाश्त नही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *