अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत विक्रमपुर बांदे गांव स्थित ग्राम कचहरी परिसर में स्थानीय थाने के पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में तथा स्थानीय गांव के सरपंच रामजीवन महतो की अध्यक्षता में, वार्ड संख्या 05 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के रिक्त पड़े सेविका पद पर चुनाव करने के लिए आम सभा का आयोजन किया गया।

आयोजित इस आमसभा के माध्यम से सर्वसम्मति से विक्रमपुर बांदे गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 341 पर भोला पासवान की पत्नी अनिता कुमारी को सेविका पद पर चयनित कर लिया गया। आपको बता दें कि इस आमसभा से पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 341 पर भोला पासवान की पत्नी अनिता कुमारी को ही सेविका पद पर चयन किया गया था।
जिसके विरोध में स्थानीय ग्रामीण सुनील कुमार की पत्नी सविता कुमारी ने, संबंघित पदाधिकारी को एक आवेदन देकर सेविका के चयन पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी समस्तीपुर के निर्देश पर सविता कुमारी के द्वारा अनिता कुमारी के उपर लगाए गए आरोपों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।
जिसमें सेविका अनिता कुमारी पर लगाए गए सभी आरोप निराधार साबित हुआ। जिसके बाद स्थानीय ग्राम कचहरी में आमसभा बुलाकर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण व स्थानीय पुलिस की मौजुदगी में सर्वसम्मति से आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 341 पर भोला पासवान की पत्नी अनिता कुमारी को सेविका पद पर चयनित कर दिया गया।
इस दौरान मौके पर मुखिया अनिता देवी, रमेश पासवान, सरपंच गुड़िया देवी, संतोष राउत, उपसरपंच रामजीवन महतो, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।







