अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर)वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में, बीते रात्री में खेलकूद के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गयी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसे परिजनों के द्वारा ईलाज के लिए वारिसनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर घटना की सुचना मिलने के बाद वारिसनगर पुलिस, घटनास्थल पर तथा पीएचसी वारिसनगर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी, स्वर्गीय किशुनी पासवान के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में की गयी है।

वहीं घटना के संबंध में वारिसनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी का बताना है कि, उन्हें सुबह करीब 07:30 बजे सुचना प्राप्त हुई कि, थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में खेलकूद के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गयी।

जिसमें एक पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ईलाज के लिए पीएचसी वारिसनगर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

घटना से संबंधित अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।







