???? बिग ब्रेकिंग: पैक्स चुनाव के लिए 16 नवम्बर से 18 नवम्बर तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत 27 पैक्सों के चुनाव के लिए आगामी 16 नबम्बर से 18 नबम्बर तक इच्छुक अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस अवधि के बीच 17 नबम्बर रविवार को भी नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय खुला रहेगा।

वहीं 19 व 20 नबम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, जबकि 22 नबम्बर को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए उजियारपुर बीडीओ ने बताया कि उपरोक्त प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के उपरांत 29 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा।

जबकि मतदान के अगले ही दिन 30 नबम्बर को मतगणना प्रखंड मुख्यालय स्थित महंत नारायण दास इंटर स्कूल में सम्पन्न कराया जाएगा।

पैक्स चुनाव के लिए नाजिर रसीद (नामांकन शुल्क) इस बार सामान्य कोटे के लिए 1000 रुपया रखा गया है, जबकि आरक्षित कोटे के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का नाजिर रसीद कटवाना पड़ेगा।

ज्ञात हो कि चुनाव का सूचना प्रकाशन 30 अक्टूबर को ही कर दिया गया था। इसके साथ ही सभी पदों के अभ्यर्थीयो के लिए प्रखंड कार्यालय स्थित नाजिर कक्ष में नाजिर रसीद की बिक्री भी प्रारम्भ कर दिया गया है, जो नामांकन के पहले तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *