???? बिग ब्रेकिंग- सड़क हादसे में युवक की मौत होने के बाद जप्त कार का नंबर प्लेट हटाने व कार को थाना से बाहर ले जाने का आरोप लगाकर पिड़ित ने किया हंगामा, विडियो वायरल, ताजपुर थानाध्यक्ष ने कहा, कार को थाना परिसर से बाहर ले जाने की बात है झूठी, थाना परिसर में ही दुसरी तरफ खड़ी की जा रही थी कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत एनएच-28 पर पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क हादसे में मौत के बाद, ताजपुर पुलिस के द्वारा जप्त कार को थाना पर लेकर जाने के बाद, थाना परिसर से उक्त हादसे में शामिल कार का नंबर प्लेट हटाने व जप्त कार को थाना परिसर से बाहर निकालकर ले जाने का आरोप लगाकर, सड़क हादसे में मर चुके युवक के पिड़ित परिजन जमकर हंगामा करने लगे, तथा उस समय का विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया।

थाना परिसर में हंगामा कर रहे पिड़ित परिजन ताजपुर पुलिस पर काफी गंभीर आरोप भी लगा रहे थे। पिड़ित परिजन का बताना था कि, उन्हें सुचना मिली कि जिस कार से युवक की मौत हुई थी, उस कार का नंबर प्लेट नोचकर हटा दिया गया है, तथा उस कार को चुपके से थाना परिसर से बाहर निकाला जा रहा है।

सुचना मिलने के बाद जब वह लोग थाना परिसर पहुंचे तो देखा कि, एक युवक कार को थाना परिसर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है, तथा उस कार का नंबर प्लेट भी गायब था। जिसके बाद उनलोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उस कार को दुबारा थाना परिसर में ही छोड़कर कार लेकर बाहर जा रहा युवक भी गायब हो गया।

हालांकि इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि, कार को थाना परिसर से बाहर निकलवा रहा युवक, कोई पुलिसकर्मी नही था, बल्कि कोई स्थानीय युवक था। अब यहां सवाल यह पैदा होता है कि, सड़क हादसे में शामिल कार जिसे ताजपुर थाने की पुलिस द्वारा जप्त कर थाने लाया गया था, उस कार को थानाध्यक्ष ताजपुर ही नही, अन्य पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में कोई गैर पुलिस कर्मी थाना परिसर से बाहर ले जाने की कोशिश कैसे कर रहा था ? 

आखिर उस युवक को थाना परिसर में खड़ी कार को बाहर ले जाने अथवा इधर से उधर करने की अनुमति कौन दिया था ? कार लेकर बाहर जा रहे युवक को जब मृत युवक के परिजनों ने रोका था तो, वह पिड़ित लोगों से इस तरह बात कर रहा था, जैसे ताजपुर थाना का सबसे बड़ा पदाधिकारी वही युवक हो! जब पिड़ित लोगों ने कजली कलर का टीशर्ट पहने उक्त युवक जो पुलिसकर्मी के अंदाज में पिड़ित लोगों को डांट रहा था, से कार के बारे में पुछताछ किया गया तो, उसने बताया कि अभी सुबह सुबह कार पर नंबर प्लेट नही रहने के कारण ही, इस कार को जप्त करके थाना लाया गया है।

जब पिड़ित लोगों ने पुलिस की तरह बात कर रहे उक्त युवक से उस कार के मालिक व कार सवार के बारे में पुछा तो वह चुप हो गया। इस दौरान विडियो बना रहा व्यक्ति यह भी बोल रहा है कि, टीशर्ट में दिख रहा व्यक्ति झूठ बोल रहा था, यही नही उनलोगों को यह भी सुचना मिली है कि, जिस कार के टक्कर में युवक की मौत हुई है, वह कार मालिक कार को थाना से बाहर निकलवा रहे युवक का रिश्तेदार है।

जिसने उक्त कार को थाना परिसर से बाहर निकालने का जिम्मा लिया था। हालांकि कार को थाना परिसर से बाहर निकालने व पिड़ित लोगों के साथ बदतमीजी से बात करने वाले उक्त युवक का विडियो भी काफी तेजी से वायरल हो गया। वायरल विडियो में दिख रहे युवक के बारे में जब जानकारी इक्ट्ठा की गयी तो पता चला कि, थाना परिसर से कार बाहर निकलवा रहा व्यक्ति ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी आजाद ठाकुर बताया जा रहा है। इस युवक के बारे में सुत्रों का बताना है कि, यह युवक विगत कई वर्षों से थानाध्यक्ष के मेलजोल से अनाधिकृत रूप से थाना में रहता भी है, तथा थाने की गाड़ी भी चलाता है।

यही नही विडियो में दिख रहे ताजपुर थाना के निजि वाहन चालक आजाद ठाकुर तथा थानाध्यक्ष ताजपुर के खिलाफ मुसरीघरारी थाना अंतर्गत मोरवाडीह गांव निवासी रेणु देवी ने गाली गलौज करते हुए उनके बेटे को झूठे मुकदमा में फंसाकर जेल भेज देने तथा उनके बेटे को कभी भी जेल से बाहर नही निकलने देगा की धमकी देने से संबंधित आवेदन भी जिला पुलिस कप्तान समस्तीपुर को उपलब्ध करा दिया है।

उपरोक्त वर्णित सभी प्रकार की घटनाओं से इतना तो स्पष्ट है कि, वायरल विडियो में दिख रहा युवक बगैर पुलिस के सहयोग के इतनी धांधली तो नही कर सकता है। हालांकि वायरल हो रहे इस विडियो क्लिप व तस्वीर के सत्यता की पुष्टि बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल नही करता है।

वहीं इस संबंध में ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम का बताना है कि,  थाना परिसर में खड़ी कार से संबंधित जिस तरह का आरोप लगाकर विडियो को वायरल किया गया है, वह मामला पुरी तरह गलत है। जिस कार का विडियो बनाकर वायरल किया गया है, उस कार को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, तथा उस कार को थाना परिसर से बाहर नही निकाला जा रहा था, बल्कि थाना परिसर में ही इधर से उधर किया जा रहा था। उसी समय मृतक के परिजनों ने विडियो बना लिया होगा जो गलत बात है।

हालांकि इस दौरान थानाध्यक्ष ताजपुर शनि कुमार मौसम ने वायरल हो रहे विडियो में दिख रहे आजद ठाकुर नाम के युवक के बारे में, तथा उसी कार से एक्सीडेंट हुआ है या नही के सवाल पर उन्होंने कुछ भी नही बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *