अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर ) जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित विद्यापतिधाम में आयोजित होने वाले, तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव का उद्घाटन, बुधवार 13 नवम्बर की देर शाम बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने, महाकवि विद्यापति जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण चर व पुष्प अर्पित कर किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद वरीय उप समाहर्ता स्मिता झा, एसडीओ प्रियंका कुमारी, जिला संस्कृति पदाधिकारी जुली सिंह, डीपीआरओ विष्णुदेव मंडल, नगर आयुक्त देवेन्द्र प्रज्जवल, सर्किल ईंस्पेक्टर नीरज तिवारी, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम, विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरी, दिनेश प्रसाद सिंह आदि ने भी महाकवि विद्यापति जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया।
महोत्सव के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, आज वह लोग उस महान कवि के जयंती समारोह का हिस्सा बने हुए हैं, जिनके घर भगवान स्वयं नौकर के रूप में रहकर उनकी सेवा किया करते थे। आज भी उनकी रचनाएं हम सबों के लिए आदर्श है। विद्यापति जी पहले ऐसे महाकवि थे।
जिन्होंने मैथिली भाषा के माध्यम से अपनी कविता के इस संसार को सींचा, और अपनी एक अलग पहचान बनायी। वहीं इस दौरान मौके पर मौजूद जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बताया कि, मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हुं कि, मुझे महाकवि विद्यापति जी से संबंधित इस राजकीय महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला है। इस दौरान सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।







