धोबियाही पोखर का मिट्टीयुक्त बालू और घटिया सीमेंट से बिना छड़ दिए योगी स्थान में चबूतरा का कर दिया गया निर्माण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में विकास कार्यों की आड़ में, पंचायत जनप्रतिनियों ने लूट मचा रखी है। जिसे जहां मौका मिल रहा है, सभी इस बहती गंगा में हाथ धोता नहीं स्नान ही कर लेता है। ताजा मामला लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के धोबियाही पोखर के भिंडा पर स्थित योगी बाबा स्थान के चारों तरफ निर्माण कराए गए चबूतरा से संबंधित है।

जहां लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत की मुखिया बेनजीर बानों के पति पुर्व मुखिया मोहम्मद रिजवी उर्फ भाईजान के करीबी माने जाने वाला मनरेगा माफिया मोहम्मद सद्दाम ने इस चबूतरा निर्माण में वृहत पैमाने पर धांधली किया है। इस मनरेगा माफिया सह विकास माफिया ने, 4 लाख 8 सौ रूपए मात्र की लागत से बनने वाले, इस चबूतरा का मजबूत आधार तैयार करने के बजाय पोखर के भिंडा पर रखे मिट्टीयुक्त बालू भरकर उसके ऊपर पतली ढलाई करवा दिया।

निर्माण स्थल का जायजा लेने पर एकदम साफ पता चलता है कि, चबूतरे के ऊपरी हिस्से पर कंक्रीट की परत काफी पतली दिखाई दे रही है। यही नहीं! कई स्थानों पर गिट्टी एवं कंक्रीट मिश्रण भी खुला हुआ प्रतीत हो रहा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यही नही, चबूतरे की ढ़लाई की मोटाई भी अत्यंत कम रखी गई है, जिससे भविष्य में चबूतरे के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है।

तकनीकी जानकारों के अनुसार, यदि किसी चबूतरे के अंदर केवल मिट्टी भरकर ऊपर ढलाई कर दी जाए, और भराई का उचित कम्पैक्शन नहीं किया गया हो, तो समय के साथ संरचना में धंसाव, दरार तथा किनारों के टूटने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वर्षा के दौरान ऐसे निर्माण कार्यों में क्षति की संभावना और भी अधिक बढ़ जाती है। इसलिए इस निर्माण कार्य की भौतिक जांच आवश्यक है। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो यह सरकारी राशि के दुरुपयोग का गंभीर मामला भी साबित हो सकता है।

वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चबूतरा निर्माण में मानक निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया, और पोखर से निकाले गए बालू तथा पिसाई किए हुए सीमेंट का प्रयोग कर कार्य पूरा कर दिया गया, जबकि योजना मद से लाखों रुपये की राशि की निकासी कर लिए जाने की बात भी सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि, धार्मिक महत्व वाले योगी स्थान पर बने चबूतरे से लोगों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता शुरू से ही संदेह के घेरे में रही है।

लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के मुखिया बेनजीर बानो, मुखिया पति मोहम्मद रिजवी उर्फ भाईजान तथा लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के मनरेगा माफिया मोहम्मद सद्दाम व मोहम्मद जाकिर के द्वारा विकास योजना के नाम पर तैयार किए गए दर्जनों हवा-हवाई महल से संबंधित खबरों के लिए, देखते सुनते व पढ़ते रहिए बिहार की आवाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *