Samastipur: पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 65 व सदस्य पद पर 339 लोगों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार 18 नवम्बर को नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 65 अध्यक्ष सहित 339 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने वालों में लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह व श्याम कुमार, बेलामेघ पंचायत से अविनाश कुमार, परोरिया पंचायत से प्रवीन कुमार रौशन, गावपुर पंचायत से दिलीप सिंह, रमेश कुमार दास व मुरली मनोहर सिंह, लोहागीर पंचायत से रामसकल राय, मनोज कुमार चौधरी, सुधा कुमारी व रिमझिम देवी, अंगारघाट पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष आनंद वर्धन, बेलारी पंचायत से संतोष कुमार, जनक किशोर सिंह व राम किशोर महतो,

भगवानपुर देसुआ पंचायत से मधूपराज, भगवानपुर कमला पंचायत से गीरबल सहनी, बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत सेअनिता देवी, बिरनामातुला पंचायत से श्याम बाबू राय व पंकज कुमार, चैता उत्तरी पंचायत से वीरेंद्र कुमार पांडेय, चैता दक्षिणी पंचायत से रघुवंश राय,  चांदचौर पूर्वी पंचायत से में चन्देश्वर प्रसाद सिंह व अरुण कुमार सिंह, चांदचौर पश्चिमी पंचायत से सच्चिदानंद चौधरी व संतोष कुमार चौधरी, चांदचौर मध्य पंचायत से

राम विनोद चौधरी, चन्द्रभान प्रसाद सिंह, हरिवल्लव राय व विजय चौरसिया, चांदचौर करिहारा पंचायत से अजीत कुमार याजी, गुदरी साह व विनोद मिश्र, डढ़िया मुरियारो पंचायत से सूर्यदेव पांडेय व रौशन कुमार, निकसपुर पंचायत से युगेश्वर चौधरी व रबिंद्र चौधरी, रायपुर पंचायत से रमाकांत चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, धनश्याम सहनी व मुकेश चौधरी, नाजीरपुर पंचायत से श्यामसुंदर झा, अविनाश कुमार झा व विजय कुमार, सातनपुर पंचायत से

रामईश्वर साह, वीरेंद्र राय व धर्मेश राय, पतैली पश्चिमी पंचायत से आर्यानंदनी कुमारी, मुकेश कुमार, लालदेव सिंह, रामकुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद सिंह व रेखा देवी, रामचंद्रपुर अँधैल पंचायत से नवीन कुमार चौधरी, संजीत कुमार सिंह, रमेश प्रसाद सिंह व बिंदा देवी, पतैली पुर्वी

पंचायत से जितेंद्र कुमार चौधरी व मुकेश कुमार चौधरी, महिसारी पंचायत से संजय कुमार राय व हृदय नारायण राय, मालती पंचायत से रामप्रसाद सिंह आदि ने, पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।वहीं सदस्य पद के अलग अलग कोटि में 274 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *