???? बिग ब्रेकिंग- योगी राज के नक्शेकदम पर चल रही बिहार की नितिश सरकार, रूखसार के घर की जगह स्कूल पर चला दिया बुलडोजर- महबूब आलम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) जिला मुख्यालय के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले के जिला कार्यालय पर, भाकपा माले विधायक दल के नेता कॉ महबूब आलम ने, बुधवार 20 नवम्बर को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। आयोजित इस प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, भाजपा -जदयू की बिहार की नीतीश सरकार, यूपी के योगी सरकार के नक्शे-कदम पर चलते हुए, सभी नियम व कानून को ताक पर रखकर, पुलिस को आगे कर घटना के अभियुक्त के संबंधी के घर को बुलडोजर से ढ़ाहने का काम कर रही है, जो गैर संवैधानिक कृत्य है और ऐसे कृत्य के खिलाफ भाकपा माले सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

उन्होंने घटना की जांच का हवाला देते हुए कहा कि, मथुरापुर थाना कांड संख्या-18/2024 का मोहम्मद रूखसार प्राथमिकी अभियुक्त नहीं है। मोहम्मद रूखसार का नाम इस घटना में बाद में जोड़ा गया है। बावजूद वह जमानत कराने की प्रक्रिया में था। इसी बीच 10 नवंबर को बगैर स्थानीय थाना को सूचना दिए, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सादे लिबास में मोहम्मद रूखसार के गांव पहुंच गए, और अभियुक्त को पकड़ लिया तथा घसीटते हुए ले जाने लगा।

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को अपराधी समझकर उसका प्रतिरोध किया। हालांकि पुलिस की पहचान हो जाने के बाद स्थानीय लोग शांत हो गए। इधर इससे गुस्सायी पुलिस  ने 12 नवंबर को कोर्ट से कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत कराया और 13 नवंबर को बगैर किसी को सूचना दिए रूखसार के चाचा की जमीन में बने मकान में संचालित शहाबा एकेडमी इस्लामिक स्कूल का मेन गेट,  खिड़की, चौखट आदि को नोंचकर तहस-नहस कर दिया, साथ ही कार्यालय का आलमारी व अन्य सामान भी उठा लिया।

हालांकि कोर्ट में मोहम्मद रूखसार के आत्मसमर्पण करने की जानकारी मिलते ही सामान को वापस कर दिया गया। हालांकि इसी घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त जो दूसरे समुदाय का है, उसके यहां कुर्की जब्ती की कारवाई नहीं की गई। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र एवं झारखंड में भाजपा की करारी हार होगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के पास हिंदु- मुसलमान एवं मंदिर मस्जिद के अलावे कोई मुद्दा नहीं है।

जबकि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र, संविधान, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा, चिकित्सा, जल- जंगल- जमीन को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रही है। आगामी  2025 के विधानसभा चुनाव में माले कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि, माले का पिछले विधानसभा, वर्तमान लोकसभा चुनाव में स्ट्राइक रेट इंडिया गठबंधन के अन्य दलों से बेहतर रहा है।

पिछले चुनाव में माले को अगर और अधिक सीट मिला होता तो  बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार होती। माले अपने मजबूत कामकाज के अधिकांश सीट इंडिया गठबंधन से तालमेल कर लड़ेगी-जीतेगी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

मौके पर भाकपा माले के दरभंगा जिला सचिव बैधनाथ यादव, बेगुसराय माले जिला सचिव दीवाकर कुमार, जिला सचिव उमेश कुमार, इंसाफ मंच के डॉ खुर्शीद खैर, माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, महावीर पोद्दार, जिला कमिटी सदस्य जयंत कुमार, अनिल चौधरी, गंगा प्रसाद पासवान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *