ब्यूरो रिपोर्ट खगड़िया:(खगड़िया) जिले के रानीसकरपुरा निवासी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अमन पाठक को, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है। अमन पाठक को यह बधाई संदेश 20 नवम्बर को उनके ईमेल पर प्राप्त हुआ है।

जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके 24वें जन्मदिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी अमन पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया। आपको बता दें कि, अमन पाठक सामाजिक कार्य जैसे व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दर्जनों बार रक्तदान, कोविड में जागरूकता अभियान, तथा भोजन वितरण, स्वास्थ्य जांच कैंप तथा कई अहम समाजिक सरोकार से जुड़े काम रहे हैं।
जिसमें उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है। वहीं ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिमेश आनंद, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा मनीष कुमार राय , वंदन पाठक, रवि रंजन, अंशु पाठक अंजली झा, काजल झा, बिहार की आवाज के संपादक अरविन्द कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने जन्मदिन पर बधाई संदेश दिया है।







