???? बिग ब्रेकिंग- रजवा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए युवा उम्मीदवार चांद बाबू ने भरा पर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत रजवा गांव के पैक्स अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश करते हुए, चांद बाबू ने गुरुवार 21 नवम्बर को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ताजपुर के समक्ष दाखिल कर दिया।

उधर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नामांकन कक्ष से बाहर निकलते ही समर्थकों ने उसे फुल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, किसानों की खुशहाली, समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, सभी जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने की सही सोच के साथ, उन्होंने प्रखंड के रजबा पैक्स से अध्यक्ष पर नामांकन कराया है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की बेहतरी में सहकारिता विभाग की बेहतर भूमिका रही है। किसानों के लिए समय-समय पर खाद, बीज, राशन आदि पैक्स के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराया जाता है। इसमें पैक्स अध्यक्ष की अहम भूमिका है‌।

उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतकर इस भूमिका का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। इस दौरान शाहपुर बघौनी पैक्स अध्यक्ष सह इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने कहा है कि, लड़े हैं  जीते हैं, लड़ेंगे, जीतेंगे और किसानों की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।

मौके पर मो० कलाम, मो० हुसैन, अफसाना बेगम, मो० राजा, मो० नौशाद, मो० शमीम, मो० हकीम, मो० फैजान, मो० शकील, विजय पासवान, मो० फ़ैज़, अशोक कुमार, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *