???? बिग ब्रेकिंग- अनुकंपा आधारित नियुक्ति के लिए राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर दुसरे दिन बुधवार 04 दिसम्बर को भी डटे रहे अनशनकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( पुसा ) जिले के पुसा प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर, अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए अनशन पर बैठे चिंता देवी, सोनम कुमारी, सुमिंत्रा देवी, आशा देवी, रबिन देवी, फूलो देवी, मीरा देवी व उनलोगों के परिजन मिथिलेश कुमार, अमित कुमार, फनीष कुमार, चंदन कुमार, पंकज कुमार, संजीत कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य अनशनकारियों का अनशन बुधवार 04 दिसम्बर को तीसरे दिन भी जारी रहा।

उधर कड़ाके की ठंड रात में भी अनशनकारी महिलाएं डटी रहीं। हालांकि अनशनकारियों में दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई हैं, बाबजूद विश्वविद्यालय प्रशासन घोर लापरवाही कर रही है। वहीं अनशन स्थल पर अभ्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अभ्यार्थियों ने कहा कि, अनुकंपा पर नियुक्ति देने में विश्वविद्यालय प्रशासन काफी उदासीनता दिखा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा अनुकंपा अभ्यार्थियों को परेशान करने की है। इसलिए जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक अनशन जारी रहेगा।

उधर अनशन की सुचना मिलने के बाद अनशनकारियों के समर्थन में इंडिया गठबंधन से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे सन्नी हजारी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, हरपुर सरपंच संजय साह, ठहरा पंचायत समिति सदस्य दिनेश राय, हरपुर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गणेश शंकर राय, पंचायत समिति सदस्य ताराचंद मेहता, पातेपुर डुमरा मुखिया प्रतिनिधि रामनरेश राय, महमदा सरपंच प्रतिनिधि रंजीत झा, देवपार मुखिया अनिल कुमार राय, हरपुर मुखिया विजय साह, रामवशिष्ठ राय, सुरेश राय, अजय कुमार समेत प्रखंड के दर्जनों लोग मौजूद थे।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *