???? बिग ब्रेकिंग- उजियारपुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय हसौली कोठी से 10 लाख के कंप्यूटर उपकरण की चोरी, चोरी पर लगाम लगाने में उजियारपुर थानाध्यक्ष हैं पुरी तरह विफल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत पतैली गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौली कोठी से, उजियारपुर पुलिस को चुनौती देते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रूपए की कंप्यूटर से संबंधित सभी सामानों की चोरी कर ली, तथा आराम से भाग निकले।

घटना बुधवार 04 दिसम्बर की देर रात की बतायी जा रही है। घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उस समय हुई, जब वह गुरूवार 05 दिसम्बर की सुबह विद्यालय पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना स्थानीय लोगों को तथा उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस विद्यालय पर पहुंच घटना की छानबीन में जूट गयी है।

चोरी गए सामानों की कीमत करीब 10 लाख रूपए बतायी जा रही है। घटनास्थल से उजियारपुर पुलिस ने विद्यालय के मेन गेट का छड़, टूटा हुआ ताला तथा एक जैकेट भी बरामद किया है। इस चोरी की घटना में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के एक से अधिक कमरे का ताला तोड़ कर कमरे में रखा 02 प्रिंटर, 12 मॉनिटर , 02 सीपीयू, 01 टीवी, 06 हार्ड डिस्क, होम थिएटर 01, पेन ड्राइव 01, डेल कंपनी का 01 लैपटॉप तथा 01 मोबाइल फोन आदि की चोरी कर ली।

इस घटना से संबंधित आवेदन भी विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने, उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया है। थाना को दिए आवेदन में प्रधानाध्यापक  राजीव कुमार ने बताया है कि, अन्य दिनों की भांति बुधवार 04 दिसम्बर को भी वह विद्यालय के सभी कमरा सहित अन्य जगहों पर भी ताला बंद कर अपने निवास स्थान पर चले गए।

जब वह गुरुवार 05 दिसम्बर को विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के मेन गेट का छड़ तथा अन्य कमरों का ताला टूटा हुआ पाया। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को सुचना देकर बुलाया तथा उनके साथ विद्यालय के अन्य कमरों का निरीक्षण किया तो, उपरोक्त सभी सामान गायब पाया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी विद्यालय बंद होने के बाद अवांछित तत्व के लोगों द्वारा विद्यालय परिसर में चहारदीवारी फांद कर घुसने के बाद गांजा, भांग, शराब आदि का सेवन कर उसका अवशेष विद्यालय परिसर में छोड़कर को गंदा कर दिया जाता था।

जिसकी सुचना भी उजियारपुर पुलिस को दी गयी थी, लेकिन उजियारपुर पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नही की गयी थी। जिसका नतीजा है कि आज लाखों रूपए की संपत्ति की चोरी कर ली गयी। थाना को दिए आवेदन में प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया है कि, विगत कई माह से विद्यालय के रात्रि प्रहरी को भी वरीय अधिकारियों द्वारा हटा दिया गया है। जिसके कारण रात को विद्यालय लावारिस बन जाता है। जिसका फायदा चोरों को मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *