???? बिग ब्रेकिंग- BPSC छात्रों पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में RYA व AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय के पटेल मैदान गोलंबर से समाहरणालय रोड होते हुए पुरानी बस स्टैंड तक, AISARYA के सदस्यों ने सोमवार 09 दिसम्बर को, BPSC छात्रों पर हुई लाठीचार्ज व छात्रों पर हुए मुकदमें के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुरानी बस स्टैंड परिसर में आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज की अध्यक्षता व आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार यादव के संचालन में एक सभा का आयोजन भी किया गया।

आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए AISA जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि, नॉर्मलाइजेशन तथा परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज किया जाना, तथा उन छात्रों पर मुकदमे दर्ज होना, एक निंदनीय घटना है।

यही नहीं! कई छात्रों को जेल भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि, भाजपा जदयू की सरकार छात्रों पर किए गए मुकदमे को वापस ले, परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाए, तथा जिन छात्रों को जेल भेजा गया है, उन्हें बिना शर्त रिहा करें।

इस दौरान RYA जिला सचिव रौशन कुमार ने बताया कि, सरकार छात्रों के आंदोलन का लगातार दमन कर रही है। उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, जो बिहार सरकार की तानाशाही रवैया को दर्शाती है। जिसे छात्र समुदाय बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि, बिहार में लगातार सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जा रहे हैं। उसके बाद भी बिहार सरकार उन शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कोई सख्त कदम नही उठा पा रही है।

वहीं जब छात्र इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हैं तो, उल्टे उन छात्रों के उपर ही लाठियां बरसा दी जाती है। RYA जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि, बिहार में नौजवानों को नौकरी की जगह लाठिया मिल रही है।

लंबे समय से बिहार की सत्ता पर काबिज भाजपा-जदयू की सरकार ने नौजवानों के साथ हमेशा अन्याय किया है। आज भी छात्र नौजवान जब अपने हक की आवाज को प्रदर्शन के माध्यम से उठाते हैं तो, उन्हें लाठियों से पीट दिया जाता है।

मौके पर RYA नेता तनंजय प्रकाश, नवीन कुमार, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, गौरव कुमार, गनपत कुमार, विक्रम कुमार, बिट्टू कुमार, आइसा नेता नीतीश कुमार, मोहम्मद फैयाज, सोनू कुमार, विवेक सिंह, अभिषेक कुमार, आयुष राज, रोहित कुमार, रविकुमार, मोनू कुमार व भाकपा-माले उजियारपुर प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान सहित दर्जनों की संख्या में छात्र व छात्र नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी