???? बिग ब्रेकिंग- बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ, दिव्यांग विद्यूत उपभोक्ता ने बिजली विभाग के कार्यालय पर शुरू किया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन, अनशनकारी को मिला भाकपा- माले का साथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय के चीनी मिल चौक स्थित विद्यूत कार्यालय परिसर में, सदर अनुमंडल क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक निवासी, दिव्यांग बिजली उपभोक्ता सुरेश ठाकुर ने भाकपा माले के सक्रिय समर्थन में, मंगलवार 10 दिसम्बर से बिजली विभाग के खिलाफ आमरण अनशन का आगाज कर दिया।

इस दौरान अनशनकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि, वह अपने नाम से वर्ष 2007 में 1 केवीए का बीपीएल विद्यूत कनेक्शन लिए थे। कनेक्शन के बाद से ही वह नियमित रूप से इसका बिल जमा करते आ रहे थे।

इसके बाद भी वर्ष 2023 में अचानक उनके नाम से 78941 रूपये का बिजली बिल आ गया, और बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने की धमकी दिया जाने लगा। जिसके बाद उन्होंने एक शिकायती आवेदन संबंधित पदाधिकारी को देकर बिजली बिल में सुधार करने की विनती की गयी।

जिसके बाद संबंधित पदाधिकारी के द्वारा बिजली बिल सुधार करने के नाम पर 26552 रुपये जमा करवा लिया। उसके बाद भी बिजली बिल में कोई सुधार नही हुआ, और उसी महीने एक बार फिर 11 सौ रूपए का बिजली बिल आ गया, जो वर्तमान समय में 17 हजार 560 रूपए हो गया है।

जब इसकी शिकायत बिजली विभाग के आलाधिकारियों से की गयी तो वह टालमटोल करने लगे, और सिर्फ आश्वासन देते रहे। जिसके बाद अंत में उन्होंने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का फैसला किया है।

मौके पर भाकपा माले के उपेंद्र राय, सुजीत ठाकुर, अजय शर्मा, इंदू देवी, फूलो देवी, राजकुमारी देवी, अजीत शर्मा, मिथिलेश कुमार राय, फुलदेव सदा समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *