???? बिग ब्रेकिंग- रेल सेवा से सेवानिवृत हुए 02 अधिकारी सहित 36 रेल कर्मियों को किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(बिहार की आवाज) समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल कार्यालय स्थित ‘मंथन सभागार’ में मंगलवार 31 दिसंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन कर दिसंबर माह में रेल सेवा से सेवानिवृत हुए 02 अधिकारी सहित कुल 34 रेलकर्मियों को सम्मानित करते हुए समापक का भुगतान किया गया।

आयोजित इस समारोह में मौजूद अपर मंडल रेल प्रबंधक अलोक कुमार झा ने, सेवानिवृत अधिकारियों तथा रेलकर्मियों को सम्मानित किया साथ ही उनके द्वारा की गयी सेवाओं की प्रशंसा भी की।

इस दौरान समारोह में मौजूद अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा ने कहा कि इन अधिकारियो एवं रेलकर्मियों ने, अपनी सेवाओं के दौरान रेलवे के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जिसके कारण उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित होकर सेवानिवृत अधिकारियों और रेलकर्मियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत अधिकारियों और रेलकर्मियों को एक स्मृति चिन्ह और समापक भुगतान का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में अपर मंडल रेल प्रबंधक अलोक कुमार झा ने, सेवानिवृत सभी अधिकारियों व रेलकर्मियों को धन्यवाद दिया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *