???? बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रगति यात्रा से पुर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने समस्तीपुर व उजियारपुर पहुंची दरभंगा प्रक्षेत्र की DIG स्वन्ना गौतम मेश्राम, परिसदन में दी गयी गार्ड ऑफ ऑनर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) दरभंगा प्रक्षेत्र की डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम गुरुवार 09 जनवरी को समस्तीपुर पहुंची। जहां उन्होंने सबसे पहले उन्होंने मुक्तापुर स्थित मुक्तापुर मोईन में करीब 50 करोड़ के लागत से बनने वाली ईको पार्क के लिए प्रस्तावित यात्रा स्थल का निरीक्षण किया, तत्पश्चात व सीधे उजियारपुर के रायपुर गांव पहुंची।

जहां उन्होंने निर्माणाधीन एडीआरएफ प्रशिक्षण स्थल भवन व निर्माणाधीन उजियारपुर थाना भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

जिसके बाद वह समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पहुंची जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद डीआईजी स्वप्न्ना गौतम मेश्राम सीधे समाहरणालय पहुंची जहां पुलिस पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर आवश्यक बैठक करने के बाद पुनः दरभंगा लौट गयीं।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा में समस्तीपुर व उजियारपुर आने के बाबत सुरक्षा के बिंदुओं पर गहन समीक्षा भी किया। डीआईजी ने मुख्यमंत्री के मुक्तापुर मोईन व उजियारपुर के रायपुर में आगमन और प्रस्थान के रूट की जानकारी लेने के साथ साथ, पटेल मैदान में बन रहे हेलीपैड स्थल तक पहुंचने व बाहर निकलने के रूट के ग्राफ को भी देखा, तथा बिंदुवार सुरक्षा के सभी पहलुओं पर जानकारी भी लिया।

इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा, सदर एसडीपीओ वन संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ टू विजय कुमार महतो, रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *