???? BIG BREAKING: बाबा महाकाल के नगरी उज्जैन में “हिन्द गौरव सम्मान” से सम्मानित किए गए सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष आचार्य डॉ बाल्मिकी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) देश के सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष सह आध्यात्मिक गुरु, पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत नयागांव निवासी आचार्य डॉ० बाल्मीकि प्रसाद को, बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन की धरती पर “हिन्द गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान मध्यप्रदेश के उज्जैन में मां शारदा ज्योतिष धाम अनुसंधानम इंदौर के संस्थापक पंडित दिनेश गुरु जी के द्वारा, शनिवार 04 जनवरी से रविवार 05 जनवरी 2025 तक आयोजित 34वां दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन के आयोजन के दौरान दिया गया।

आयोजित इस महासम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध ज्योतिषी, वास्तुविद, अंकज्योतिष, टैरो रीडर एवं आयुर्वेद के लगभग 5 सौ से भी अधिक ज्योतिष जगत से जुड़े विद्वानों ने भाग लिया था। इस अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन उज्जैन के थ्री स्टार होटल श्री राजाराम पैलेस में किया गया था।

इस मौके पर आचार्य डॉ० बाल्मीकि प्रसाद ने इस विशिष्ट एवं गौरवपूर्ण सम्मान को प्राप्त करने के उपरांत, इस महासम्मेलन के आयोजक सह संस्थापक पंडित दिनेश गुरु जी एवं संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं जिले के सभी आत्मीयजनों का आभार प्रकट किया।

यह सम्मान आचार्य डॉ० बाल्मिकी प्रसाद को उनके द्वारा ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *