अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के वैनी पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, विगत कई माह से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश को DIU टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार ईनामी बदमाश की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी, बलदेव राय के पुत्र राम किशोर उर्फ टिक्कू राय के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाश विगत कई माह से फिरार चल रहा था।
जिसके कारण उक्त बदमाश के उपर विभाग ने 25 हजार नकद ईनाम कई घोषणा भी कर रखा था।
इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष वैनी आनंद शंकर गौरव ने बताया कि, उन्हें व DIU की टीम को गुप्त सुचना मिली थी कि, राम किशोर उर्फ टिक्कू राय नाम का बदमाश जो ईनामी अपराधी भी है, अपने घर पर आया हुआ है।
सुचना मिलते ही उन्होंने सदल बल DIU टीम की मदद से उसे घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिससे संबंधित अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।







