समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में रविवार 16 मार्च की देर रात हुई, बाजितपुर वार्ड 14 निवासी मंजू देवी की पुत्री आभा कुमारी की हुई निर्मम हत्या मामले का समस्तीपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन का दावा करते हुए, शुक्रवार 21 मार्च की संध्या करीब 06:42 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।

हालांकि जारी की गयी इस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ना तो कातिल की गिरफ्तारी हुई है, और ना ही इस जघन्य हत्याकांड में इस्तेमाल होने वाला किसी प्रकार का कोई हथियार ही बरामद किया गया है। बावजूद संबंधित पदाधिकारी के द्वारा इस कांड के सफल उद्भेदन का दावा किस आधार पर किया जा रहा है, यह सोचने वाली विषय है।
जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि, उजियारपुर थानान्तर्गत ग्राम वाजिदपुर वार्ड संख्या- 14 निवासी, मंजू देवी की 23 वर्षिया पुत्री आभा कुमारी, रविवार 16 मार्च 2025 को समय करीब 20.30 बजे रात्री में, खाना खाकर घर के दुहरी पर सोने चली गयी थी।
जिसका शव दुसरे दिन सोमवार 17 मार्च 2025 को, विजय कुमार राय के मकई के खेत में से नग्न अवस्था में, क्षत विक्षत की अवस्था बरामद किया गया था। जिसके बाद सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष उजियारपुर के द्वारा, मृतिका आभा कुमारी के शव को पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया, तथा इस संबंध में आवेदिका मंजू देवी के टंकित आवेदन के आधार पर, उजियारपुर थाना कांड संख्या- 61/2025, दिनांक-18.03.2025, धारा-103 (1)/70 (1)/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए, अनुसंधान के क्रम में इस घटना का सफल उद्भेदन कर लिया गया है, तथा इस घटना में शामिल मृतिका आभा कुमारी के नंदोसी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर मुहल्ला निवासी भिखारी दास के पुत्र टुनटुन दास उर्फ पुनपुन की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।







