बिहार की आवाज। उजियारपुर। अरविन्द कुमार।
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली गांव स्थित हसौली कोठी ईन्टरमिडिएट स्कूल व द नेचुरल साईंस एकेडमी नामक कोचिंग संस्थान के छात्र गौरव कुमार ने इतिहास रचते हुए इन्टरमिडिएट साईंस विषय में सफलता का परचम लहराते हुए 467 अंक लाकर अपने जिले के साथ-साथ उजियारपुर प्रखंड व अपने शिक्षण संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

गौरव कुमार ने इस सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता व अपने विद्यालय व कोचिंग संस्थान के गुरूजनों को दिया है। इस सफलता के बाद द नेचुरल साईंस एकेडमी योगी चौक गावपुर उजियारपुर के चेयरमैन गौरीशंकर सिंह ने गौरव कुमार को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का ईजहार किया।
वहीं इस सफलता के बाद छात्र के घर में खुशियों का माहौल व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीण के साथ साथ छात्र के सहपाठी और उसके गुरूजन भी छात्र के घर पहुंचकर बधाई देने पहुंच रहे हैं। छात्र गौरव कुमार ने गणित में 99 अंक हासिल किया है, साथ ही अंग्रेजी में 94 हिन्दी- 92 भौतिकी शास्त्र- 91 तथा रसायन शास्त्र – 91 अंक हासिल किए हैं।
द नेचुरल साईंस एकेडमी के चेयरमैन गौरीशंकर सिंह ने बताया कि, उन्हें उम्मीद थी कि, उनके कोचिंग संस्थान का यह छात्र टॉप टेन छात्रों की सुची में शामिल होगा, लेकिन कुछ विषयों में कुछ कम अंक आने के कारण यह संभव नही हो सका। हालांकि उनके छात्र का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा। उन्होंने गौरव कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की है।







