SAMASTIPUR: हिन्दु पुत्र संगठन और श्रीराम सेना ने रामनवमी के अवसर पर निकाला भव्य शोभायात्रा! हजारों की संख्या में श्रद्वालुभक्त हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: जिले के शहरी क्षेत्र में बुधवार 09 अप्रैल को “हिंदू पुत्र संगठन” व “श्रीराम सेना” की ओर से रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

“हिन्दू पुत्र संगठन” के द्वारा शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बादल कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली गयी यह शोभायात्रा, भोला टॉकीज चौक के रास्ते पटेल मैदान, चीनी मिल चौक, समाहरणालय, आरओबी आदि से होते हुए, मगरदहीघाट घाट पहुंची।

जहां जमकर भगवान श्रीराम के जयकारा लगाए गए। उधर श्रीराम सेना के द्वारा भूतनाथ मंदिर परिसर से निकाली गयी यह शोभायात्रा मगरदहीघाट पहुंचकर एक हो गयी। इस शोभायात्रा में शामिल लोग जोर जोर से जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे।

जिसके कारण पुरा शहर राममय हो गया था। इस शोभा यात्रा में स्थानीय सांसद के अलावे स्थानीय विधायक भी शामिल हुए। इस दौरान यह शोभायात्रा और जुलूस जिस किसी भी रास्ते से गुजरी, स्थानीय लोगों ने अपने घरों के छतों पर फूलों की बारिश कर दी।

इस शोभा यात्रा में पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी, महापौर अनिता राम, रामबालक पासवान, संजीत कुमार, रामकुमार सिंह, सुजय कुमार, चंदन कुमार मिश्रा सहित हजारों रामभक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *