???? बिग ब्रेकिंग: अवैध हथियार व गोली के साथ दो बदमाश युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के बिथान थाने की पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, अवैध हथियार से फायरिंग करने बाले बदमाश युवकों में से 02 बदमाश युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाश युवक के पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 03 खोखा व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो गांव निवासी रामध्यान महतो के 24 वर्षिय पुत्र ब्रजेश कुमार उर्फ खेसारी व बिथान गांव निवासी उपेन्द्र पंजियार के 24 वर्षिय पुत्र विशाल कुमार उर्फ फुलकुल के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में बिथान थाना के पुलिस का बताना है कि, गुरुवार 10 अप्रैल की देर रात करीब 11:45 बजे यह सुचना मिली कि, पुसहो गांव में कुछ लड़कों के द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की जा रही है। सुचना मिलने के बाद जब उक्त जगह पर छापामारी की गयी तो, पुलिस गाड़ी को देखकर सभी बदमाश भागने लगे।

जिसमें से दो बदमाश को खदेड़कर पकड़ लिया गया। जिसकी तलाशी लेने पर अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। जिसके बाद उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनो बदमाश को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।