समस्तीपुर। जिले के खानपुर थाना अंतर्गत भानपुर मुजारी पथ पर, सड़क किनारे से शनिवार 03 मई की देर शाम करीब 8 बजे, संदिग्ध हालत में मृतक के परिजनों ने शव बरामद किया है।

शव मिलने की सुचना मृतक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद स्थानीय खानपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोगलानी गांव निवासी, मरहूम मनीर के 45 वर्षिय पुत्र मोहम्मद गुलाब के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में मृतक के ग्रामीण अनिल कुमार सहनी का बताना है कि, मोहम्मद गुलाब राजमिस्री के साथ मजदुरी का काम करता था।
शनिवार 03 अप्रैल के दिन भी वह छत ढ़लाई वाला मिक्सर मशीन के साथ काम करने गया हुआ था। इसी बीच शनिवार 03 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उनलोगों को सुचना मिली कि, खानपुर थाना क्षेत्र के भानपुर मुजारी पथ पर मोहम्मद गुलाब की सड़क हादसे में मौत हो गयी है।
जब वहलोग घटनास्थल पर पहुंचे तो मृतक का शव सड़क किनारे लावारिस हालत में रखा हुआ था। जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सुचना स्थानीय थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है।
घटना के संबंध में मृतक के ग्रामीण अनिल कुमार सहनी का यह भी बताना है कि, इस सड़क हादसे में कुल चार लोग घायल हुए थे। जिसमें से तीन अन्य घायलों को ठेकेदार के द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी, लेकिन घायल मोहम्मद गुलाब को जानबूझकर घटनास्थल पर तड़पता हुआ छोड़ दिया गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।







