समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत भगवानपुर चकशेखु गांव निवासी दैनिक जागरण के पत्रकार अंगद कुमार के भाई सह मुसरीघरारी नगर पंचायत कार्यालय कर्मी रमेश कुमार सिंह से पिछले दिनों 28 अप्रैल की दिनदहाड़े हुई लूट मामले के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उजियारपुर पुलिस के हाथ खाली है।

जबकि घटना के समय थानाध्यक्ष उजियारपुर संजय कुमार सिंह ने सीसीटीवी खंगालने व बदमाशों को बहूत जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया था। लेकिन आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे उनके सारे दावे खोखले थे। हालांकि सुत्रों का बताना है कि, उजियारपुर थाने की पुलिस सातनपुर के आसपास के ईलाकों के कुछ आपराधिक प्रवृति के लोगों पर दबिश बना रही है। बाबजूद कोई सफलता अभी तक नही मिली है।
आपको बता दें कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर बहिरा चौड़ स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास पिड़ित युवक रमेश कुमार सिंह से बाईक सवार दो की संख्था में अज्ञात बदमाशों ने, उस समय लूट की घटना को अंजाम देते हुए, उनकी सोने की चेन, अंगूठी सहित अन्य सामानों की लूट कर लिया था।
जिस समय वह अपने घर भगवानपुर चकशेखु से मुसरीघरारी नगर पंचायत कार्यालय जा रहे थे। आपको बता दें कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के बहिरा चौड़ सहित सातनपुर चौक से शंकर चौक के बीच, इस तरह की घटना अक्सर होती ही रहती है। बाबजूद किसी भी पुलिस पदाधिकारी ने, इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने से संबंधित कोई सार्थक उपाय नही किया। यही नहीं!
इस ईलाके के सातनपुर चौक से शंकर चौक के बीच जितने भी बिहार ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) की ड्यूटी लगायी जाती है, वह भी अपने आपको किसी पुलिस पदाधिकारी से कम नही समझते हैं। अगर सारा दिन मुसरीघरारी थाना के सीमान से लेकर दलसिंहसराय के सीमान तक आप किसी चौकीदार को खोजेंगे तो आपको कोई दिखाई नही देगा।
वह इसलिए कि उनलोगों की ड्यूटी भी घटना/दुर्घटना के बाद ही शायद शुरू होती है, और वह भी ठीक उसी प्रकार घटनास्थल पर आएंगे, जैसे पुलिस के वरीय पदाधिकारी मामले की तहकीकात करने आते हैं। जिसके वजह से अक्सर इस तरह की घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र में होती ही रहती है।
नवम्बर 2024 में कर्पूरीग्राम थाना से संबंधित हुई वायरल ऑडियो क्लिप से संबंधित खबरें, कुछ देर बाद! तब तक के लिए कृप्या ईंतजार करें।







