ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत! त्योहार में शामिल होने मुंबई से घर आया था युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत एनएच 28 जमुआरी नदी पुल के पास,  शनिवार 07 जून की देर शाम हुई सड़क हादसे में, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना अंतर्गत रामनगर निवासी, मोहम्मद कलाम के 28 वर्षिय पुत्र मोहम्मद रिजवान के रूप में की गयी है। मृतक शादीशुदा था, तथा उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। जिसमे 01 साल की एक बेटी तथा 15 दिन का एक बेटा है।

घटना के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंची ताजपुर पुलिस ने, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। उधर घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में मृतक मोहम्मद रिजवान के परिजनों का बताना है कि, मृतक महाराष्ट्रा के मुंबई में टायर दुकान में मजदुरी का काम करता था।

जहां से शनिवार 07 जुलाई को होने वाले त्योहार, ईद उल अजहा में शामिल होने अपने घर मुजफ्फरपुर जिला के, सकरा थाना अंतर्गत रामनगर आया हुआ था। जहां से पर्व मनाने के बाद देर शाम को करीब 06 बजे, अपनी बाईक से जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग गांव स्थित, अपने ससुराल जा रहा था।

इसी दौरान ताजपुर एनएच-28 गांधी चौक जमुआरी पुल के पास, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे ईलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network

🔴 बिग ब्रेकिंग: मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड में सुस्त पड़ी उजियारपुर पुलिस! मुखिया हत्याकांड के ढ़ाई माह बाद भी मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में उजियारपुर थानाध्यक्ष हो रहे विफल! पिड़िता जुली कुमारी ने पुलिस कप्तान से लगायी ईंसाफ की गुहार

🔴 बिग ब्रेकिंग: मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड में सुस्त पड़ी उजियारपुर पुलिस! मुखिया हत्याकांड के ढ़ाई माह बाद भी मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में उजियारपुर थानाध्यक्ष हो रहे विफल! पिड़िता जुली कुमारी ने पुलिस कप्तान से लगायी ईंसाफ की गुहार